गुजरात महाराष्ट्र राज्यों की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी नायडू ने
नई दिल्ली, रविवार, 01 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के निवासियों को उनके राज्यों की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने रविवार को यहां जारी दो अलग-अलग संदेशों में कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। नायडू ने कहा, ''गुजरात के स्थापना दिवस पर, प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। गुजरात बापू और सरदार पटेल जैसे राष्ट्रनायकों की पावन भूमि है। राष्ट्र निर्माण में प्रदेश के योगदान का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात शौर्य और संस्कृति की भूमि है, यह आध्यात्म और उद्यमिता की भूमि है। उप राष्ट्रपति ने कहा, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम की साक्षी उनकी कर्मभूमि का, देश की यशोवृद्धि में अभिनंदनीय योगदान रहा है। यह संस्कृति, उद्यमिता और राष्ट्रीय संस्कारों की भूमि है, जिसने देश की प्रगति को दिशा दी है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
