सुमन बेरी बने नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष, संभाला पदभार
नई दिल्ली, रविवार, 01 मई 2022। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुमन बेरी ने रविवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। बेरी को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2022 तक नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि नीति आयोग एक मई, 2022 से सुमन बेरी का उपाध्यक्ष के रूप में स्वागत करता है। वह एक अनुभवी नीति अर्थशास्त्री और शोध प्रशासक हैं। बेरी ने नीति आयोग में राजीव कुमार की जगह ली है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार अपने पद से हट गए हैं। उनकी जगह सुमन के बेरी को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार ने अगस्त, 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने अरविंद पनगढ़िया का स्थान लिया था। बेरी ने बयान में कहा कि कुमार ने मेरे लिए एक ऐसा संगठन छोड़ा है, जिसमें काफी युवा शामिल हैं। उनका सरकार के अंदर और बाहर के हितधारकों से मजबूत संबंध है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में मुझ पर जो भरोसा जताया गया है उसको लेकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
