अलगाव की राजनीति सही नहीं : ममता बनर्जी
कोलकाता, मंगलवार, 03 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ईद पर एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में चल रही ‘‘अलगाव की राजनीति सही नहीं है।’’ बारिश के पानी से भीगी रेड रोड पर ईद-उल-फ़ित्र की नमाज में शामिल हुई बनर्जी ने वहां एकत्रित लोगों से भयभीत ना होने और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘ देश में स्थिति सही नहीं है। फूट डालो और राज करो की नीति और देश में चल रही अलगाव की राजनीति सही नहीं है। भयभीत न हों और लड़ाई जारी रखें।’’ रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्र हुए लगभग 14,000 लोगों को संबोधित कर रहीं बनर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि ‘‘न तो मैं, न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ भी करेगी जिससे आप दुखी हों।’’
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
