अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या कम, हालात इतने गंभीर नहीं : जैन
नई दिल्ली, बुधवार, 04 मई 2022। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी बहुत कम है और शहर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियां लगाने की आवश्यकता पर पूछे गए सवाल पर जैन ने अपने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए है और मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।
दिल्ली में अधिक संख्या में कोविड-19 संबंधी जांच हो रही हैं। पात्र आबादी का टीकाकरण होने की वजह से, अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या कम है, और पिछले कुछ दिनों से रोजाना 1200 से 1500 दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर पांच से छह प्रतिशत के बीच है। जैन ने कहा, ‘‘ हमने अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए 10,000 बिस्तर आरक्षित किए हैं, जिनमें से 200 से कम पर ही मरीज भर्ती हैं। यह काफी संतोषजनक तथ्य है। स्थिति अभी इतनी गंभीर नहीं है।’’
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
