बंगाल में राजनीतिक रंग की परवाह किये बिना अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है: ममता
कोलकाता, गुरुवार, 05 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राजनीति की परवाह किए बिना अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होता। बनर्जी ने यहां राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में कहा, ”उत्तर प्रदेश में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रही एक पीड़ित महिला को फिर से प्रताड़ित किया गया। बंगाल में, कोई भी ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं करता। यहां, हम राजनीतिक रंग की परवाह किये बिना अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं।” बनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”केंद्र सरकार ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों को ठग रही है।”
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
