झारखंड के टाटा स्टील प्लांट में धमाके बाद अचानक आग लगी, तीन घायल
रांची, शनिवार, 07 मई 2022। झारखंड में जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट के अंदर आज अचानक धमाके बाद संयंत्र में आग लग गयी। इस धमाके और आगजनी में तीन ठेका मजदूरों के चपेट में आने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया है। कंपनी सूत्रों ने बताया है कि नन ऑपरेशन कोल प्लांट में बैटरी ब्लास्ट होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया है कि बैटरी में ब्लॉस्ट होने के बाद संयंत्र में आग लग गयी, जिससे पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गयी। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। बताया गया है कि टाटा स्टील में सुरक्षा मानकों का सख्ती सेे पालन किया जाता है और सेफ्टी ऑफिसर हर पल पर पैनी नजर रखते हैं, इसके बावजूद इस हादसे ने सुरक्षा प्रबंध पर कई सवाल खड़े गये है। घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टाटा स्टील में इस तरह की घटना हाल के दिनों कभी नहीं हुई थी और जिस तरह से सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, उससे वहां कार्यरत सभी ठेका मजदूर संतुष्ट नजर आते हैं और कभी भी किसी ठेका मजदूर को नुकसान की खबर नहीं मिलती है । ना ही कंपनी में मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर किसी तरह का कोई आंदोलन होता नजर आता है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
