यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,परिवार के सात लोगों की मौत
आगरा, शनिवार, 07 मई 2022। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नजदीक शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी हताहत हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गांव बहादुरपुर के निवासी थे और अपने गांव से नोएडा लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए एक बालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ जब मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के समीप शनिवार वैगन-आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय, उसकी पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे। हादसे में कृष और गोपाल घायल हो गए। शेष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग अपने मूल गांव बहादुरपुर हरदोई से शादी समारोह से कासना सदरपुरा, गौतम बुद्ध नगर लौट रहे थे। हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर यातायात को सामान्य कराया गया।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
