बेंगलुरू में केएसआरटीसी बस के मेट्रो रेल के खंभे से टकराने से 29 घायल
बेंगलुरु, सोमवार, 09 मई 2022। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस के सोमवार को तड़के शहर के केंगेरी में मेट्रो रेल के खंभे से टकरा जाने से कम से कम 29 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बस जिला मुख्यालय कोडगु के मदिकेरी से आ रही थी और चालक ने एक पेट्रोल पंप के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन मेट्रो रेल के खंभे से टकरा गया। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
मुज़फ्फरनगर बंधुआ मजदूरी की घटना बर्बाद अर्थव्यवस्था का मलबा : राहुल
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लो ...
-
विधायक चैतर वसावा के लिए गुजरात भर में मार्च निकालेगी आम आदमी पार्टी: गोपाल राय
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ...
-
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
कोलकाता, बुधवार, 24 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके म ...
