‘एंटी भू माफिया टास्क फोर्स’ की बैठक बृहस्पतिवार को होगी
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 मई 2022। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गठित ‘एंटी भू माफिया टास्क फोर्स’ की बैठक अब बृहस्पतिवार को होगी। यह बैठक सोमवार को होने वाली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक में अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना है। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी बनाने वाले 51 लोगों को चिह्नित किया है। इन्हें भू-माफिया घोषित करने के लिए इनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। बैठक सोमवार को होने वाली थी, जो किसी कारण से नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में चिटहेरा भूमि घोटाले में शामिल लोगों को भी भू-माफिया घोषित किए जाने की संभावना है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं, जिला प्रशासन भी अवैध निर्माण कर रहे कॉलोनी निर्माताओं को चिह्नित कर रहा है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि प्राधिकरण ने जिन लोगों की सूची भेजी है, उन सभी को भू-माफिया घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को होने वाली एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के समक्ष रखी जाएगी।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
