जोधपुर में खान में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत
जोधपुर, मंगलवार, 10 मई 2022। राजस्थान के जोधपुर शहर के सूरसागर क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के कालीबेरी में आज सुबह इन बच्चों के शव खान में भरे पानी से बाहर निकाले गये। मृतक बच्चों की पहचान पाकिस्तान विस्थापित बस्ती के टीकम उसका भाई गोपाल एवं युवराज एवं उसका भाई पूनमचंद के रुप में की गइै हैं। ये बच्चे पांच से बारह साल के बीच की उम्र के बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके परिजन शादी समारोह में शरीक होने के लिए जोधपुर से बाहर गये थे और सुबह लौटने पर उन्हें बच्चे नजर नहीं आने पर आस पास उन्हें तलाशने पर उनके कपड़े एक खान के पास दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई और उनके डूबने का पता चला। बाद में पुलिस ने गोताखोर की मदद से चारों बच्चों के शव बाहर निकाले। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और कहा कि जोधपुर में सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से चार बालकों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने कहा ''मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
