मोहाली में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा धमाका, इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हुआ ब्लास्ट
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मई 2022। पंजाब के मोहाली में बीती रात को इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर धमाके के बाद आज फिर एक और धमाके की खबर सामने आई है। दूसरे धमाके से हड़कंप मच गया है। इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर ये धमाका हुआ है। इसके बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि इससे पहले मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इस घटना को एक बड़ी खुफिया विफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस इमारत में राज्य की ‘काउंटर इंटेलिजेंस विंग’, विशेष कार्य बल और कुछ अन्य इकाइयों के कार्यालय हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
