कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन
नई दिल्ली, बुधवार, 11 मई 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम शर्मा का बुधवार को तड़के यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पंडित सुख राम शर्मा को मस्तिष्काघात होने के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया, जहां उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया। उनके निधन की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर उड़ी, जिसे बाद में परिवार के लोगों ने गलत बताया। पंडित सुख राम हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और फिर लोकसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 1993 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में भी कार्य किया।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
