चंडीगढ़ में उगाही के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में सीबीआई के चार अधिकारी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मई 2022। चंडीगढ़ पुलिस ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के चार अधिकारियों को एक आईटी कम्पनी पर, उगाही करने के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये चारों आरोपी अधिकारी बुधवार को कथित तौर पर ‘‘तलाशी’’ के लिए चंडीगढ़ गए थे, जबकि ये वहां तैनात ही नहीं थे। उनके पास इस अभियान को अंजाम देने के लिए कोई आधिकारिक आदेश भी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी के कर्मचारियों ने शक होने पर उन्हें घेर लिया और पुलिस को बुलाया। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की नीति ‘‘भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने‘‘ की है जिसके तहत आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
