राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
- राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करने का किया आह्वान
जयपुर, गुरुवार, 12 मई 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री आर. वेंकटेश्वरन के नेतृत्व में मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों से देश और समाज का भला सोचते हुए सेवा में सदैव उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में वे भविष्य में जहां भी कार्य करें, भारतीय संस्कृति और उसके गौरव को बढ़ाते हुए समर्पित होकर अपनी सेवाएं दें। दल में प्रशिक्षु अधिकारी प्रकाश कुमार चौधरी, श्री संजीव मांडिया, श्री ऋषभ कुमार रेवार, श्री वैभव रावत और हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रितु नन्दा शामिल थे। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल भी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
