कांग्रेस चिंतन शिविर: 60 नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर जाएंगे राहुल गांधी
- CM भूपेश समेत छत्तीसगढ़ के ये नेता भी होंगे शामिल
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मई 2022। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर कल से राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब पांच दर्जन नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन में बदलाव पर होगा साथ ही अगले लोकसभा चुनाव 2024 की कार्य योजना बनाने पर भी फोकस होगा। बता दें कि कल यानि 13 मई को दोपहर 2 बजे से चिंतन शिविर की शुरूआत होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण से चिंतन शिविर की शुरुआत होगी। मिली जानकारी के अनुसार चिंतन शिविर में 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश के CM भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी शिविर में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ ही ट्रेन से उदयपुर जाएंगे।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
