अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग
मरीजों को निकाला गया बाहर, अफरा-तफरी का माहौल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 मई 2022। पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक हॉस्पिटल में आग लग गई है। हालांकि जानकारी के मुताबिक अब आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया था। मरीजों को बाहर निकालने में दिक्कतें आ रही थी। बावजूद इसके मरीजों को बाहर निकाला गया। आग की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि हॉस्पिटल के पीछे लगे ट्रांसफर से उठी चिंगारी की ही वजह से आग लगी है। चश्मदीदों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। हर तरफ चीज और पुकार मच गई।
मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पहले ट्रांसफर में आग लगी उसके बाद यह अस्पताल तक फैल ग।ई आग का धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने रिश्तेदारों के साथ हम बाहर भागने लगे। अस्पताल में अलग-अलग वार्डो में मरीजों की संख्या ज्यादा थी। मरीज भी जैसे-तैसे अस्पताल के बाहर पहुंचे और सड़कों पर जाकर लेट गए। आग के धुआं की वजह से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। फिलहाल अब तक किसी के मौत की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग चुनावी हेराफेरी करने में 'माहिर' हो गया है: महबूबा ने प.बंगाल चुनाव पर कहा
श्रीनगर, मंगलवार, 05 मई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीप ...
-
रंगासामी पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं, कांग्रेस ने एक सीट जीती
पुडुचेरी, मंगलवार, 05 मई 2026। शांत और मृदुभाषी एन रंगासामी पां ...
-
आरबीआई भवन में आग लगी, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 मई 2026। दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित भार ...
