'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद कश्मीरी पंडितों में रोष भी देखने को मिला। दूसरी ओर कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमले को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा है कि अगर कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमले को रोकना है तो सरकार को द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों पर बैन लगाना होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी फिल्में देश में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत का माहौल बना रही है। कश्मीर में मुस्लिम युवाओं के अंदर अगर गुस्सा है तो उसके पीछे की वजह यही है।
फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने सरकार से पूछा है कि क्या द कश्मीर फाइल फिल्म सच है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या एक मुसलमान पहले हिंदू को मारेगा फिर उसके खून को चावल में डालकर उसकी पत्नी को खाने को कहेगा, ऐसा हो सकता है? हम इतने गिरे हुए हैं? उन्होंने साफ तौर पर दावा किया कि साथ तस्वीर फाइल बेबुनियाद फिल्म है जिसने मुल्क में सिर्फ और सिर्फ नफरत पैदा किया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से लगातार कश्मीर में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। यही कारण है कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
Similar Post
-
शिवनकुट्टी ने पुलिस के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर पूर्व डीजीपी श्रीलेखा, सेनकुमार की आलोचना की
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। केरल के सामान्य शिक्षा ...
-
दिल्ली: हिंदू कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगी, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के हि ...
-
कश्मीर: पुंछ में जंग लगा मोर्टार गोला बरामद
मेंढर/जम्मू, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थ ...
