2 करोड़ नौकरियां, महंगाई समेत कई मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हिंदू-मुस्लिम: महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला
श्रीनगर, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने वादा किया था कि हम साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन उनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है। ऐसे में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लमान कर रहे हैं। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मस्जिद का भी जिक्र किया। दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम संपन्न हो चुका है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए थे कि हम साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे। इन्होंने कहा था कि हम महंगाई को कम करेंगे। हम 15 लाख रुपए गरीबों के खाते में डालेंगे। इन सवालों का इनके पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदू, मुस्लिम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि मैं बार-बार अपने मुसलमान भाईयों से कहती हूं कि इनको बोलों की एक ही बार मस्जिदों की लिस्ट बताओ, जिस पर आपकी नजर है। मैंने पहले भी कहा था कि हम जहां पर सजदा करेंगे, हमारा अल्ला वहीं हैं। क्या भाजपा वाले हमें इस बात की गारंटी देगी कि जो उसने 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी क्या वो देंगे ? कांग्रेस के वक्त में पेट्रोल जो 60 रुपए लीटर था, उसको 60 रुपए पर ले आएंगे। अब यह लोग ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं क्या इसको लेने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। गौरतलब है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस बीच हिंदू पक्ष के एक वकील ने दावा किया कि सर्वे दल को परिसर में नंदी (भगवान शिव की सवारी) की एक प्रतिमा और एक शिवलिंग मिला है। जिसके बाद वाराणसी कोर्ट ने जिला प्रशासन को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस हिस्से को सील करने का निर्देश दिया, जहां पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
