दिल्ली सरकार ने बुलडोज़र चलाने पर निगमों से माँगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मई 2022। दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी को नोटिस जारी करते हुए राजधानी में जो बुलडोजर चला है उसे लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सरकार ने अपने नोटिस में कहा है कि तीनों नगर निगम एक अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए हैं उनकी विस्तार से रिपोर्ट पेश करे और अब तक सारा आंकड़ा भी उपलब्ध कराए। गौरतलब है कि श्री केजरीवाल ने बुलडोजर के जरिये अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को कहा था कि वह अपने विधायकों को कहा है कि आपको जेल भी जाना पड़े, तो डरना मत, लेकिन आपको जनता के साथ खड़ा होना है। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा दिल्ली को तहस-नहस कर दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी कर रही है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
