सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में गुजरात के आईएएस अधिकारी के परिसरों पर छापे मारे
अहमदाबाद, शुक्रवार, 20 मई 2022। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के मामले में आरोपी, गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी के. राजेश के आवास और अन्य परिसरों की तलाशी। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात नौकरशाह के गांधीनगर स्थित आवास तथा सूरत में कुछ अन्य परिसरों पर छापे मारे गये। इसके अलावा राजेश के आंध्र प्रदेश स्थित घर की भी तलाशी ली गई।
बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के बिचौलिए के तौर पर काम करने वाले और उनकी ओर से रिश्वत का पैसा लेने वाले मोहम्मद रफीक मेमन को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। राजेश, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। एजेंसी ने कहा कि सीबीआई को हाल में एक शिकायत मिली थी कि जब राजेश सुरेंद्रनगर के जिलाधिकारी थे, तब उन्होंने जमीन की खरीद में कथित तौर पर रिश्वत ली थी और अवैध तरीके से हथियार के लाइसेंस जारी किये थे।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
