राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, बोले- देश में लोग आज भी डरे हुए हैं
मुंबई, शनिवार, 21 मई 2022। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की केंद्रीय एजेंसियों वाली टिप्पणी का समर्थन किया है। इसी के साथ ही संजय राउत ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र ज़रूर है लेकिन इस प्रकार का लोकतंत्र जिसका गला केंद्रीय एजेंसियां घोंट रही हैं। यह हमने पहले कभी नहीं देखा था। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सच है। जो भाजपा के विरोधी है, उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जिस प्रकार से मुहीम चला रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लोग आज भी डरे हुए हैं... देश में लोकतंत्र ज़रूर है लेकिन इस प्रकार का लोकतंत्र जिसका गला केंद्रीय एजेंसियां घोंट रही हैं। यह हमने पहले कभी नहीं देखा था।
दरअसल, राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित सम्मेलन आईडियाज फॉर इंडिया (भारत के लिए विचार) में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कृपया समझें, भाजपा का काम शोर मचाना और आवाजें दबाना है। जबकि हम सुनते हैं। ये दो अलग चीजें हैं, ये दो अलग डिजाइन हैं। पूर्व अध्यक्ष ने चेताया था कि पूरे देश में केरोसीन (मिट्टी का तेल) फैला हुआ है और आग लगाने के लिए बस एक चिंगारी की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि एक कार्यकर्ता से कहा जाता है कि आप यह कहेंगे और कुछ नहीं। यह कार्यकर्ता लोगों के गले के नीचे खास तरह के विचारों को उतारने के लिए तैयार किया गया है, फिर चाहे वह कम्युनिस्ट विचारधारा हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
