गोवा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों ने गंवाई जान
पणजी, रविवार, 22 मई 2022। गोवा के मापुसा में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलगाम निवासी अंगोलकर (28), रोहन गडग (26) तथा सनी अंवेकर (31) के तौर पर हुयी है। पुलिस के मुताबिक इन सभी की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि विशाल कारेकर (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बामबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
