स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम मान ने किया बर्खास्त
- ठेके के लिए मांगा था कमिशन
चंडीगढ़, मंगलवार, 24 मई 2022। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि विजय सिंगला पर भ्रष्ट्रचार करने का आरोप है। विजय सिंघला पर हर ठेके पर एक प्रतिशत कमिशन मांगने का आरोप लगा है। सीएम मान ने सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। इस संबंध में सीएम कार्यालय की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने का ऐलान करते हुए साफ कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। सीएम मान ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रण किया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब उनके सिपाही हैं। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने ही मंत्री को बर्खास्त करने के इस कदम को भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य नेताओं और अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
