कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए
नई दिल्ली, बुधवार, 25 मई 2022। कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को तीन वरिष्ठ उपाध्यक्षों और छह उपाध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ उपाध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही 13 महासचिवों, 41 सचिवों और कुछ अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव और आदर्श सूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, कर्णेश जंग, चिरंजी लाल और महेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में लोकसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। उनके साथ हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
