महाराष्ट्र पुलिस के सामने दो कट्टर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नागपुर, बुधवार, 25 मई 2022। महाराष्ट्र में हत्याओं, आगजनी और मुठभेड़ के विभिन्न मामलों में कथित रूप से शामिल दो कट्टर नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन नक्सलियों पर 12 लाख रुपये का इनाम था। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नक्सली हिंसा से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि कई नक्सली राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, 2019 से अब तक 49 कट्टर नक्सलियों ने गोयल के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में रामसिंह उर्फ सीताराम बक्का अतराम (63) और माधुरी उर्फ भूरी उर्फ सुमन राजू मट्टमी (34) ने आत्मसमर्पण किया।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
