दिल्ली में तीन ‘ऑटोमैटेड ड्राइविंग टेस्ट’ मार्गों का उद्घाटन
नई दिल्ली, बुधवार, 25 मई 2022। दिल्ली सरकार ने दिन में परीक्षा देने के लिए समय नहीं निकाल पाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए तीन ‘ऑटोमैटेड ड्राइविंग टेस्ट’ (स्वचालित चालन परीक्षा) मार्गों का उद्घाटन किया है, जहां लोग शाम को परीक्षा दे सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां मयूर विहार, शकूर बस्ती और विश्वास नगर में तीन मार्गों का उद्घाटन किया। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक लोग शाम पांच बजे से शाम सात बजे के बीच इसके लिए समय ले सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए पहले से समय लिए बिना परीक्षा नहीं ली जाएगी।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
