तालाब में कार गिरने से परिवार के चार लोगों की मौत
कडप्पा, गुरुवार, 26 मई 2022। अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले मंडल के मोरवापल्ले गांव में गुरुवार को एक कार के पुलिया से टकराने के बाद सिंचाई टैंक में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंग रेड्डी अपनी पत्नी मधुलता और दो बच्चों कुशिता रेड्डी और देवांश रेड्डी साथ पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए पालमनेरु जा रहे थे। रास्तेे में कार पुलिया से टकराने के बाद सिंचाई के टैंक में जा गिरी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार निम्मनपल्ले मंडल के रेड्डीवरिपल्ले गांव का रहने वाला था। कार को तालाब से बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मदनपल्ली के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
