भड़काऊ नारेबाजी के मामले में पीएफआई का नेता गिरफ्तार
अलप्पुझा (केरल), रविवार, 29 मई 2022। केरल के अलप्पुझा जिले में हाल में आयोजित एक मार्च के दौरान एक नाबालिग लड़के के द्वारा कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी किये जाने के संबंध में रविवार सुबह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले में याहया थांगल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। थांगल को इसलिये गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह उस कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल था, जिसमें कथित रूप से नारेबाजी की गई। थांगल ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि इस पर उच्च न्यायालय को संज्ञान लेना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से मामले में कार्रवाई शुरू नहीं कर सकती। पुलिस शनिवार को नाबालिग लड़के के पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 21 मई को पीएफआई ने ‘गणतंत्र बचाओ’ रैली निकाली थी, जिसके एक वीडियो में एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे नाबालिग लड़के को कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
Similar Post
-
रविवार को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्कुलर पर कड़ी नाराजगी जताई, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। NALSAR यूनिवर्सिटी द्वारा BCI के ह ...
-
चुनाव आयोग ने सैकड़ों करोड़ रुपये में हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह बेच दिया, राउत का शाह और चुनाव आयोग पर आरोप
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय रा ...
