नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार प्रत्याशियों की घोषणा की
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मई 2022। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) से चार उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। बीजद ने तीन नए प्रत्याशियों- सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशि के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है। राज्य में नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई। ओडिशा से राज्यसभा के तीन सदस्यों- एन. भास्कर राव, प्रसन्न आचार्य और सस्मित पात्रा का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त होगा जबकि बीजद सदस्य सुभाष सिंह के इस्तीफे के कारण एक अन्य सीट खाली हुई है। इस वर्ष मार्च में कटक नगर निगम के महापौर बनने के बाद सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
