जमशेदपुर: टायर गोदाम में उठी आग की लपटे
- 5KM तक फैला धुआं, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
जमशेदपुर, रविवार, 29 मई 2022। जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में देर रात लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। रविवार की दोपहर हालात का जायजा लेने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जादव पहुंचीं। आग को बुझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। करीब बारह घंटे के बाद भी रविवार दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है।अब तक 45 दमकल मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग अपने घर और दुकान खाली कर रहे हैं।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
