आजम खान की बिगड़ी तबीयत
- दिल्ली में कराया गया भर्ती, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी
नई दिल्ली, रविवार, 29 मई 2022। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। बीती रात को सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू ने कहा कि आजम खान को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने इलाज के लिए दो हफ्ते का समय भी मांगा था। इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ इलाज के लिए दिल्ली चले आए थे। बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद आजम खान रामपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लखनऊ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली थी। 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
