चुनाव होने तक केन्द्र सरकार परेशान करती रहेगी: फारुख
श्रीनगर, मंगलवार, 31 मई 2022। नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार चुनाव होने तक परेशान करेगी। अब्दुल्ला ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में जाने से पहले पत्रकारों को बताया कि यह परेशानी चुनाव होने तक जारी रहेगी। ईडी ने श्री अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर किक्रेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में मनी लॉड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्होंने पैंथर पार्टी के अध्यक्ष भीम सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते कहा कि वह हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकार एवं एकता एवं मानवता की बात करते थे।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
