मणिपुर में सीएम बीरेन के सामने 14 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
इंफाल, बुधवार, 01 जून 2022। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के समक्ष बुधवार को यहां फर्स्ट मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी (जेम्स) के 14 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। सिंह ने कहा, “हमारी सरकार जल्द से जल्द राज्य विरोधी गतिविधियों को समाप्त करने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ेगी।” उन्होंने गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों से हथियार डालने की अपील की और कहा कि जितनी जल्दी हो सके, वे समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। ” इस दौरान मुख्यमंत्री ने बातचीत के माध्यम से मुद्दों का राजनीतिक समाधान ढूंढने का आश्वासन दिया। सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने आठ राइफलें, तीन छोटे हथियार, एक हथगोला, 18 जिलेटिन छड़ें, 18 डेटोनेटर और गोला-बारूद भी रखे।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
