दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीजेबी अधिकारियों की बैठक बुलाई: आतिशी
नई दिल्ली, बुधवार, 01 जून 2022। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जल संबंधी विषय दिल्ली सरकार के अधीन होने के बावजूद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्हें निर्देश जारी किए। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपराज्यपाल नए हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की संभवत: जानकारी नहीं होगी। उन्होंने कहा, दिल्ली के उपराज्यपाल ने 30 मई को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और उन्हें निर्देश जारी किए। वह व्यवस्था में नए हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की संभवत: जानकारी नहीं होगी।’’ ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘भूमि, कानून-व्यवस्था, पुलिस और अब दिल्ली नगर निगम को एकीकृत किया जा रहा है और केंद्र के अधीन लाया जा रहा है। यह उनके अधीन आएगा, क्योंकि वह केंद्र के प्रतिनिधि हैं, लेकिन शिक्षा, विद्युत एवं पानी ऐसे विषय हैं, जो दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से राष्ट्रीय राजधानी में अराजक स्थिति पैदा हो सकती है।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
