मूसेवाला की हत्या पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए : केजरीवाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गत रविवार को मूसेवाला की पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी कर दी थी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जो भी घटना पंजाब में हुई, उस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ दिल्ली के रोहिणी स्थित एसटीपी (मल शोधन संयंत्र) का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि वे यथासंभव सुनिश्चित कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। ’’ गौरतलब है कि हमलावरों ने मानसा जिले के जवाहर का गांव में 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन रोकने के बाद उनपर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले मूसेवाला की जान चली गई। वाहन में उनके साथ दो और लोग थे जो हमले में घायल हो गए थे।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
