सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील करें घोषित: माकपा
अगरतला, शनिवार, 04 जून 2022। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चुनाव आयोग ने त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों के सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। माकपा के त्रिपुरा इकाई के सचिव जितेंद्र चौधरी ने ने कहा है कि चुनाव आयोग (ईसीआई) उन चार निर्वाचन क्षेत्रों के सभी बूथों को अति संवेदनशील घोषित करें, जिन पर 23 जून को मतदान होने वाला है और वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में चौधरी ने आशंका जताई है कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी सरकार के तहत हुए पिछले चार चुनावों की तरह इस मतदान को भी “मजाक” बना देंगे। उन्होंने कहा, “ पिछले सभी चुनावों में सत्तारूढ़ दल ने मतदान की तारीख से काफी पहले आतंक की रणनीति का सहारा लिया था और उनकी जबरदस्त हिंसा ने बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाने से रोक दिया था तथा अनुपस्थित लोगों के वोट सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती डाले थे।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
