‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत अब तक लगभग 13,000 लोगों की जान बचाई गई: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत कई नेकदिल लोगों ने करीब 13,000 लोगों की जान बचाई है। अक्टूबर 2019 में शुरू की गई यह योजना लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है। केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ मामलों में भीड़भाड़ के कारण आपात स्थिति के दौरान किसी क्षेत्र में चिकित्सा सहायता पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन, हमारी ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत, इस मुद्दे का समाधान किया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 13,000 लोगों की जान बचाई गई है।’’ इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना के शिकार हुए पात्र पीड़ितों के इलाज का खर्च वहन करती है और उनकी मदद करने वालों को प्रोत्साहन देती है। फरवरी 2021 में केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि इस योजना के तहत 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है। केजरीवाल ने कहा था, ‘‘लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Similar Post
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
-
रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
