पृथ्वी रेड्डी को ‘आप’ की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया
बेंगलुरु, रविवार, 05 जून 2022। पृथ्वी रेड्डी को आम आदमी पार्टी (आप) की कर्नाटक इकाई का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव तथा विजय शर्मा को प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने एक बयान में कहा, “आप के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी के चुनाव प्रभारी दिलीप पांडेय ने राज्य में पदाधिकारियों के दल का पुनर्गठन किया है।” आम आदमी पार्टी ने कहा की मोहन दसारी अब बेंगलुरु शहर इकाई के नए अध्यक्ष होंगे, जबकि संचित साहनी पार्टी के महासचिव होंगे। हरिहरन को प्रदेश इकाई का कोषाध्यक्ष, जगदीश वी सदाम को प्रदेश का मीडिया संयोजक और के. मथाई को प्रवक्ता बनाया गया है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
