कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार ने जताई चिंता, CM गहलोत ने कहा- संक्रमण रोकने सतर्क रहे
जयपुर, रविवार, 05 जून 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे पुनः बढ़ने लगे हैं। बीते दिन भारत में संक्रमण के 2500 से अधिक मामले सामने आए हैं एवं 15 लोगों की जान गई है। ऐसा देखने में आया है कि आमजन में भी संक्रमण को लेकर गंभीरता अब कम हो गई है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार,‘‘ हमें यह बात ध्यान रखनी है कि कोविड-19 कहीं गया नहीं है। यह हमेशा हमारे बीच रहेगा इसलिए सावधानी रखनी बेहद आवश्यक है।’’ गहलोत ने लोगों से मास्क लगाने व टीके की दोनों खुराक लेने के बाद चिकित्सक की सलाह पर एहतियाती खुराक भी लेने की अपील की है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
