श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़
- लश्कर के दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, मंगलवार, 07 जून 2022। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पिछले 12 घंटों में दूसरी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंड़ी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों के घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कश्मीर के आईजीपी के हवाले से ट्वीट कर कहा, “एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभी भी जारी है।” उल्लेखनीय है कि उप-जिले सोपोर में सोमवार शाम को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि दो विदेशी और एक स्थानीय आतंकवादी घेराबंदी से भागने में सफल रहे।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
