गुजरात में सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल
पालनपुर, मंगलवार, 07 जून 2022। गुजरात में बनासकांठा जिले के थरा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थरा-वडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांकरेज तालुका के वडा गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कार सवार दो महिलओं और एक किशोरी की मौत हो गयी तथा एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान एक ही परिवार के विजाबेन (50), रेवाबेन (90) और कशीषबेन (16) के रूप में की गयी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कच्छ के मोरागढ़ में मोमाई माताजी के मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
अरुणाचल: वाहन के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल
ईटानगर, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोंडली में गाजीपुर नाले और हिंडन नहर पर संपर्क पुलों का किया उद्घाटन किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया
नांदेड़, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख ए ...
