आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
अहमदाबाद, बुधवार, 08 जून 2022। गुजरात के पाटन और सुरेंद्रनगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हारीज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे हल्की बारिश के बीच पाटन के रोडा गांव में खेत में काम कर रही 35 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्रनगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल रही थीं और गरज चमक के साथ बारिश होने के कारण आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
पाणशीणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नानी काठेची गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि जम्बू गांव में इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस पीड़ितों के बारे में और जानकारी जुटा रही है। राज्य के सुरेंद्रनगर, अमरेली, अहमदाबाद और बोटाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
