आईजीआई हवाई अड्डे पर 23.9 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त; दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 फरवरी 2026। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने थाईलैंड से आए दो भारतीय यात्रियों के पास से 23.9 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यात्री 22 फरवरी को टर्मिनल 3 पर पहुंचे और उन्हें आव्रजन क्षेत्र के 'ग्रीन चैनल' पर रोक लिया गया। सीमा शुल्क विभाग ने बयान में कहा, "उनके सामान की एक्स-रे जांच की गई और उसके बाद विस्तृत जांच की गई।"
तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने हरे रंग के संदिग्ध मादक पदार्थ से भरी पॉलीथीन की 14 थैलियां बरामद कीं - जिनमें से आठ एक ट्रॉली बैग में और छह दूसरे बैग में छिपाई गई थीं। अधिकारियों के अनुसार "बरामद पदार्थ का कुल वजन 23,936 ग्राम था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह पदार्थ गांजा या मारिजुआना है।" विभाग के अनुसार, "जब्त किए गए नशीले पदार्थों का अनुमानित मूल्य लगभग 23.9 करोड़ रुपये है।" बयान में कहा गया है कि दोनों यात्रियों को मादक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
जनार्दन पासवान को लोजपा (रामविलास) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
रांची, बुधवार, 26 अगस्त 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविला ...
-
न्यायमूर्ति मेहता का सीजेआई को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पत्र
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ...
-
रक्षाबंधन से पहले गुजरात राज्य परिवहन निगम ने अपने बेड़े में 101 नयी बसें शामिल कीं
गांधीनगर, बुधवार, 26 अगस्त 2026। राज्य सरकार ने बुधवार को रक्षा ...
