लालू यादव को राहत, झारखंड आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिहा
रांची, बुधवार, 08 जून 2022। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में छह हजार जुर्माना के साथ रिहा कर दिया। यादव ने एसके मुंडा की अदालत में हाजिर हुए यहां उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में 6000 रुपया जुर्माना के साथ रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 2009 में गढ़वा जिले के एक सभा में लालू यादव ने निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थल पर हेलीकाप्टर उतरवा दिया था जिससे अफरातफरी मच गई थी और इसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कोर्ट में हाजिर होने के लिए यादव झारखंड के डाल्टनगंज आए हुए थे।
Similar Post
-
मुज़फ्फरनगर बंधुआ मजदूरी की घटना बर्बाद अर्थव्यवस्था का मलबा : राहुल
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लो ...
-
विधायक चैतर वसावा के लिए गुजरात भर में मार्च निकालेगी आम आदमी पार्टी: गोपाल राय
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ...
-
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
कोलकाता, बुधवार, 24 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके म ...
