13 जून को होगा ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, अधिसूचना जारी
भुवनेश्वर, गुरुवार, 09 जून 2022। ओडिशा विधानसभा ने 13 जून को सदन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक एस. एन. पात्रो ने चार जून को विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया। पात्रो ने इस्तीफा देने के कारणों का उल्लेख नहीं किया था। हालांकि, उनके बेटे बिप्लब पात्रो ने कहा था कि उनके पिता गुर्दे की बीमारी और आंखों के संक्रमण से पीड़ित हैं।
राज्य विधानसभा के विशेष अधिकारी-सह-सचिव दशरथी सतपथी ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, ” अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यपाल ने 13 जून, 2022 सोमवार को सुबह 10.30 बजे का समय तय किया है।” उन्होंने अधिसूचना में कहा कि इस उद्देश्य के लिए उस दिन सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। सतपथी ने सभी विधायकों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है। सत्तारूढ़ बीजद ने अभी तक इस पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूर्व मंत्री बी. के. अरुखा को नामित कर सकती है।
Similar Post
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
-
रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
