जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को मिला संदिग्ध आईईडी
श्रीनगर, शनिवार, 11 जून 2022। जम्मू- कश्मीर के सोपोर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिसका शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग से लगे ह्यगाम इलाके में नियमित सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान संदिग्ध वस्तु मिली है। इसके बाद इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गयी और व्यस्त राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया। एक अधिकारी ने कहा,” बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और वह अपना काम कर रहे हैं।” मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को देखा गया।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
