मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम को केरलम लाने की कोशिशों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को राज्य के पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान और दो अन्य लोगों को मामले में आरोपी बनाया है। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने शुक्रवार को एसआईटी को अब्दुरहमान, उनके पूर्व निजी सचिव सी. सत्यपालन और केरल राज्य खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष यू. शराफ अली को आरोपी बनाने की अनुमति दी थी।
यूडीएफ सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच दल ने इससे पहले प्रायोजक कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अर्जेंटीना की टीम को केरलम लाने की नाकाम कोशिशों की जांच के दौरान तीनों के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उन्हें आरोपी बनाया गया। एसआईटी जल्द ही इस संबंध में मजिस्ट्रेट अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत पूर्व खेल मंत्री से पहले भी पूछताछ की गई थी, लेकिन आगे की पूछताछ के लिए उन्हें नया नोटिस जारी किया जाएगा।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
