कांग्रेस की बड़ी तैयारी
- देशभर में कल कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस, 13 जून को होगा मार्च
नई दिल्ली, शनिवार, 11 जून 2022। नेशनल हेराल्ड केस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर कांग्रेस कल देश भर में प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी कर रही है। बतादें कि सोमवार को राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। इस दिन दिल्ली में बड़े शक्ति प्रदर्शन के अलावा देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर सकती है। कांग्रेस ने 13 जून की सुबह यानी ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले सभी सांसदों को पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, सांसदों के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ ईडी दफ्तर तक मार्च कर सकते हैं। माना जा रहा है कि, दिल्ली के अलावा देश भर में कांग्रेस सोमवार को सड़कों पर उतर सकती है। इससे पहले नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस मिलने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि मनी लॉड्रिंग के आरोप बेबुनियाद हैं।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
