केजरीवाल पंजाब से लग्जरी वाल्वो बसों को 15 जून को हरी झंडी दिखाएंगे
चंडीगढ़, रविवार, 12 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जून को राज्य से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए लग्जरी वाल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। केजरीवाल इन बसों को जालंधर से रवाना करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह काग ने शनिवार को बताया कि आप सरकार ने राज्य में शराब, रेत माफिया और मादक पदार्थों की आपूर्ति को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं। काग ने कहा, ‘‘अब परिवहन माफिया भी अतीत की बात हो जाएगी क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान 15 जून को वाल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।’’ मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार को पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे तक लग्जरी बसों के परिचालन की घोषणा की थी।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
