पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा की मुश्किलें और बढ़ीं, अब बंगाल में भी केस दर्ज
नई दिल्ली, रविवार, 12 जून 2022। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर देशभर में चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पैगंबर विवाद में बीजेपी से सस्पेंड की गईं नूपुर शर्मा की दिक्कतें धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही हैं। दरअसल अब पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व मिदनापुर के कोंटाई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर के कोंटाई थाने में नूपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने IPC की धारा 153(ए), धारा 504, धारा 505(2), धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं नूपुर शर्मा के खिलाफ इससे पहले भी कई केस दर्ज किए गए हैं। बता दें इससे पहले मुंबई पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को दूसरी बार समन जारी किया। नूपुर शर्मा को 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस ने तलब किया है।
Similar Post
-
राजस्थान में सड़क हादसों में पुलिस उपनिरीक्षक सहित चार लोगों की मौत
जयपुर, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादस ...
-
मतदाता सूची से 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं: प्रकाश आंबेडकर
मुंबई, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की
कोलकाता, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृण ...
